2200 मोर पंखों से बनी गणेश प्रतिमा

 Ganesh statue made of 2200 peacock feathers installed
हैदराबाद - श्री रिद्धि सिद्धि गणेश मंडल द्वारा द्वारा मिट्टी के शेर, चारकमान स्थित पंडाल में मोर के पंख से बनी 8.5 फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। 
 
इससे पूर्व मंडल द्वारा गणपति की प्रतिमा को अखबारों और मौली से बनाया गया था। इस वर्ष मंडल गणेशजी को कृष्ण स्वरूप में सजाना चाहता था, जिसके लिए उन्होंने मोर पंख को चुना। बप्पा के इस अनोखे स्वरूप को देखने के लिए यहाँ भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। 
 
श्री रिद्धि सिद्धि गणेश मंडल के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने `हिंदी मिलाप' से बातचीत में बताया कि संस्था से जुड़े 9 सदस्यों ने मोर के पंख से गणेश की प्रतिमा को शहर में तैयार किया। इसमें कुल 2200 पंखों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे बनाने में 10 दिन का समय लगा। प्रतिमा को स्वारोवस्की स्टोन आभूषण से सुशोभित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा में भक्तों को मोर के तौर पर कृष्ण के स्वरूप और बप्पा के दर्शन हो रहे हैं। पर्यावरण अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा में किसी भी तरह के केमिकल का उपयोग नहीं किया गया।  मंडल के सदास्यों विपिन अग्रवाल, युवराज अग्रवाल, अंचित तोलवाला और गगन अग्रवाल ने भक्तों से भगवान गणपति के दर्शन करने का आग्रह किया।
 
Comments System WIDGET PACK