क्या 2019 के चुनाव में भाजपा कश्मीर को लेकर कांग्रेस को घेरने की तैयारी में है?

Is BJP ready to take on Congress in 2019 elections regarding Kashmir's issue? 01July2018
कोई भी पक्ष अपने- अपने सिद्धांतों व नीतियों से अपना बल दर्शाने का भरसक प्रयास करता है। वैसे भी कश्मीर पर तो सब की नजरें लगी हुई हैं। अाखिर कश्मीर की जनता चाहती क्या है, यह साबित करने के लिए भाजपा अपनी समस्त बुद्धिमत्ता का प्रयोग करेगी।
- बाबूराव अंबले, चिटग़ुप्पा, कर्नाटक

सत्ता सुख की लोलुपता में भाजपा ने अपने सिद्धांतों से समझौता कर लिया है। न सिर्फ कश्मीर में, बाल्कि पूरे देश में भाजपा जन अाकांक्षाअों को पूरा करने में विफल साबित हुई है। अपनी नाकामियों को छिपाने हेतु सरकार गिराने वाली भाजपा, कश्मीर मुद्दे पर अन्य पार्टियों को घेरने की जगह स्वयं ही घिर गई है।
- मंजर अालम, मधेपुरा, बिहार

2019 के चुनाव में भाजपा कश्मीर में कांग्रेस को घेरेगी, ऐसा लगता है। क्योंकि कांग्रेसी नेताअों में एकजुट होकर चुनाव लड़ने की क्षमता नहीं है, इस बात का फायदा भाजपा को ही मिलने वाला है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में यहां भी भाजपा कांग्रेस को घेरकर अागे निकल जाएगी।
- मुबशीर सैयद, चंचलगुड़ा, हैदराबाद

प्रजातंत्र में चुनाव में जीत व सत्ता की प्राप्ति के लिए वोटों का महत्व प्रमुख होता है, अतः जीत को पुख्ता करने के लिए 2019 के चुनाव में यदि भाजपा कांग्रेस को कश्मीर समस्या में घेरती है, तो यह गलत नहीं है।
- अनंत के.थत्ते, न्यू बोइनपल्ली, सिकन्दराबाद

भाजपा और पीडीपी के तीन वर्ष के गठबंधन कार्यकाल में धारा 370 और एक देश एक निशान के मुद्दों को नजरअंदाज कर सत्ता का स्वाद लेने वाली भाजपा फिर से इन्हीं मुद्दों को उठा कर, जो हास्यास्पद हो चुके हैं कांग्रेस को चुनाव से पहले घेरना चाहेगी, पर सफलता की कुर्सी समय और मतदाताअों के हाथ में रहेगी।
- उत्तमचंद चौवटीया जैन, काचीगुड़ा हैदराबाद

कश्मीर की समस्या कांग्रेस की गलत नीतियों की देन है और पिछले दिनों कांग्रेस के नेताअों द्वारा कश्मीर पर पाकपरस्त व बेतुके बयान दिये गये। इन्हें लेकर लोगों में गुस्सा होना जायज है और भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाने के फिराक में है, तो इस में अनुचित क्या है?
- गजानन पाण्डेय, हैदराबाद

अगर भाजपा कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रही है, तो देश को खुशी मनानी चाहिए, ना कि उसे हतोत्साहित करना चाहिए।
- मंजुला गणेशमल संचेती, सिकन्दराबाद

इस बार का मुद्दा है -
संजय दत्त की काली सच्चाइयों को बताती फिल्म सुपरहिट है। ऐसे चरित्र के प्रति देश-दुनिया के दिलों में मौजूद `सॉफ्ट कॉर्नर' के बारे में अापकी  राय क्या है...

अपनी राय/टिप्पणी तुरंत लिख भेजिए निम्न पते पर
features@hindimilap.com

शब्द-सीमा - अधिकतम 50 शब्द।
साथ में अपना मोबाइल नंबर, पता व एक तस्वीर जरूर भेजें।                       
8 जुलाई, 2018 को चुनिंदा कमेंट फोटो के साथ प्रकाशित किये जाएँगे।

अगले हफ्ते होगा एक नया मुद्दा।
Comments System WIDGET PACK